
एफएनएन, गोपेश्वर (चमोली) : महेंद्र भट्ट का काफिला खेल मैदान के लिए निकला तो पीजी कॉलेज के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और महेंद्र भट्ट गो बेक के नारे लगाए।
सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने गोपेश्वर खेल मैदान में पहुंचे राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। उन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन में उक्रांद कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई।





