03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोहरे से बड़ा हादसा, तीन ट्रक टकराए, सड़क पर बिखरी सब्जियां

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, करनाल: हरियाणा में एक बार फिर घने कोहरे का कहर देखने को मिला. मंगलवार को करनाल में कोहरे के चलते तीन ट्रक टकरा गए. जिसके बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर सब्जियां, सीमेंट, रेत और बजरी फैल गई. जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया.

कोहरे के चलते करनाल में सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर बलहड़ी बाईपास के पास ये हादसा हुआ है. कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह की शुरुआत होते ही हादसों की खबरें सामने आने लगीं. कोहरे के चलते तीन ट्रक आपस में भिड़ गए. अचानक हुए इस एक्सीडेंट से यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया.

हाईवे पर बिखरीं सीमेंट और सब्जियां: एक ट्रक गाजर से लदा हुआ था. टक्कर के बाद सड़क पर सारी गाजरें बिखर गई. दूसरे ट्रक में सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे. जो सड़क पर गिर गए. इसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई.

पुलिस की आमजन से अपील: एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हाइड्रा क्रेन की मदद से तीनों ट्रकों को हाईवे से हटाया गया और यातायात को सुचारू रूप से दोबारा शुरू कराया गया. जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि “घना कोहरा हादसे की मुख्य वजह रहा. राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया, ताकि हाईवे पर लंबा जाम ना लगे.” उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि “कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.”

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img