03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

आंदोलित किसानों का ऐलान : आठ दिसम्बर को भारत बंद करेंगे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • कल देशभर में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने की घोषणा

एफएनएन, दिल्ली : कृषि कानूनों को लेकर किसानों के मन में उपजा असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की तरफ से किसानो को समझाने के सारे प्रयास फिलहाल तो विफल ही नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ किसान लगातार आंदोलनरत हैं वहीं दूसरी तरफ अब किसानों ने अपने इसे आंदोलन को रफ्तार देने का फैसला किया है। जिसके तहत किसानों आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान कर दिया है। इसके अलावा किसानों ने कल पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंकने की भी घोषणा कर दी है।
सिंघु बाॉर्डर पर आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों ने कहा कि हम आंदोलन और तेज करेंगे। आठ दिसंबर को भारत बंद रहेगा, सभी टोल प्लाजा भी बंद करवाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली आने वाले सभी रास्ते भी बंद किए जाएंगे।
आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि आज तमिलनाडु में और कर्नाटक में हमारा प्रदर्शन था। अब इन किसानों को भी दिल्ली आने को बोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों से दिल्ली आने का आह्वान किया गया है। लड़ाई आर पार की होगी। पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।
किसान नेता ने कहा कि कोरपोरेट फार्मिंग किसान को मंज़ूर नहीं। हम डेडलाइन नहीं दे रहे हम सरकार को बता रहे हैं स्थिति ऐसे ही रही तो हर राज्य से और जत्थे दिल्ली लाए जाएंगे। हम विश्वास नहीं रखते लेकिन लोगों में सरकार के प्रति ग़ुस्सा बहुत है।
किसान नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में 7 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक विधानसभा के बाहर किसानों का धरना होगा। बंगाल में रास्ता रोको आंदोलन होगा। किसी सरकार में हिम्मत नहीं कि इस आंदोलन के आगे टिक जाए। किसानों ने कहा कि एमएसपी पर सरकार से बात चल रही है लेकिन हम तीनों कानून वापस करवा कर रहेंगे।
बता दें कि केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार नौंवे दिन शुक्रवार को भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। जिसके चलते पुलिस ने दिल्ली को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग बंद रखे। जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख सीमा बिंदुओं पर यातायात बेहद धीमा रहा।
दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ”लोगों को दिल्ली आने के लिए एनएच-24 की बजाय अप्सरा/भोपुरा बॉर्डर से आने का सुझाव दिया गया है।” गौतमबुद्ध द्वार के पास किसानों के प्रदर्शन के कारण ‘नोएडा लिंक रोड’ पर चिल्ला बॉर्डर बंद है। लोगों को दिल्ली जाने के लिए ‘नोएडा लिंक रोड’ से बचने और डीएनडी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है।
किसानों के केन्द्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े रहने के मद्देनजर पुलिस ने सिंघु, लांपुर, औचंदी, सफियाबाद, पियाओ मनियारी और सबोली पर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को यातायात के लिए बंद ही रखा। दिल्ली और हरियाणा के बीच ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img