Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअंकिता भंडारी हत्याकांड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी बीजेपी...

अंकिता भंडारी हत्याकांड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला की ओर से सोशल मीडिया पर कथित वीआईपी का नाम उजागर किये जाने के बाद, कांग्रेस भाजपा के खिलाफ आक्रामक हो गई है. एक तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की. दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया खुलासा: एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली मे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जल्द से जल्द अंकिता भंडारी केस की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में सीबीआई से कराने की मांग उठाई है. दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मोर्चा संभाल लिया. ज्योति ने इस मामले को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी के द्वारा वीआईपी का नाम उजागर करने और भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड के वनंतरा रिजॉर्ट पर स्थानीय विधायक रेणु बिष्ट के इशारे पर बुल्डोजर की कार्रवाई किये जाने के खुलासे ने साबित कर दिया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के राज्य नेतृत्व के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व भी शामिल है.

गट्टू के नाम का हो खुलासा-ज्योति: ज्योति ने कहा कि पुलिस को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए था कि अंकिता भंडारी द्वारा अपने व्हाट्सअप चैट में गेस्ट हाउस में आने वाले वीआईपी को अतिरिक्त सुविधायें देने की बात कही गई थी या वीआईपी कमरे की बात की गई थी. पुलिस को ये भी बताना चाहिए कि भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी की ओर से बताए गए नाम के पीछे का चेहरा कौन है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments