03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन |

एफएनएन, देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी को उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया। स्व. बडोनी की जयंती की पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन में इंद्रमणि बडोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में उनके सक्रिय सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा।

राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत व पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी स्पष्ट सोच एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बडोनी की जयंती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है।

सीएम धाम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर कोटिश: नमन। आपका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा। आपके विचार, संकल्प और राज्य निर्माण आंदोलन में दिया गया योगदान हमें सदैव राज्यहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img