03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गोवा अग्निकांड के गुनहगार लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से लाए गए दिल्ली, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली : अरपोरा गोवा में ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब आग हादसे के आरोपी लूथरा ब्रदर्स (गौरव और सौरभ) को आज मंगलवार को थाइलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया. भारतीय एजेंसियां दोनों को लेकर आई हैं. प्रत्यर्पण संधि के जरिए दोनों आरोपियों को वापस भारत लाया गया है. वहीं, एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस पहले से ही मौजूद है, जहां फॉर्मैलिटी पूरी होते ही उनको हिरासत में ले लिया गया.

वहीं, गोवा पुलिस ने बताया कि उनके यहां पहुंचने पर, सेंट्रल एजेंसियों के अधिकारी आरोपी दोनों भाइयों को राजधानी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ले जाएंगे, जहां से गोवा पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले लेगी. दोनों आरोपियों को बुधवार 17 दिसंबर को मापुसा कोर्ट में पेश करने की संभावना है.

बता दें, ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने के तुरंत बाद दोनों आरोपी भाई थाइलैंड के फुकेट भाग गए थे. इस मामले में गोवा पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी. मामले को तूल पकड़ता देख इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस आर्गेनाइजेशन (इंटरपोल) ने दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था. इस बीच, गोवा सरकार ने केस को अच्छे से चलाने के लिए एक स्पेशल लीगल टीम बनाई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 105 के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है. इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ सभी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं ताकि एक मजबूत चार्जशीट तैयार की जा सके.

भारतीय अधिकारियों ने थाई पक्ष को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स दे दिए हैं, जिसमें भाइयों के पासपोर्ट कैंसिल होने के बाद जारी किए गए जरूरी इमरजेंसी सर्टिफिकेट (ECs) भी शामिल हैं. बता दें, थाई पुलिस ने गुरुवार को फुकेट के एक रिसॉर्ट से भाइयों को हिरासत में लिया था, जब भारत ने उनके पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए थे और थाई अधिकारियों से उन्हें डिपोर्ट करने की गुजारिश की थी. एक भारतीय लॉ एनफोर्समेंट टीम भी भाई की वापसी के लिए फॉर्मैलिटीज को कोऑर्डिनेट कर रही है.

जानकारी के मुताबिक क्लब में फायर शो के चलते आग लग गई थी, जिससे टूरिस्ट और स्टाफ समेत 25 बेगुनाह लोगों की मौत हो गई और कई दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लूथरा भाइयों ने यह जानते हुए भी कि रेस्टोरेंट में इमरजेंसी में निकलने के लिए ग्राउंड या डेक फ्लोर पर इमरजेंसी एग्जिट दरवाज़ नहीं हैं, फायर शो ऑर्गनाइज किया.

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img