03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ और ओड़िशा में भूकंप के झटके

एफएनएन, पिथौरागढ़ : देश के 2 राज्यों में शुक्रवार सुबह की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई। करीब एक घंटे के अंतराल पर भूकंप के झटके 2 अलग-अलग राज्यों में महसूस किए गए। पहला भूकंप ओडिशा के मयूरभंज जिले में आया और इस झटके के 57 मिनट बाद अगला भूकंप उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में आया। हालांकि इन दोनों ही जगहों पर भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा के मयूरभंज जिले में शुक्रवार तड़के 2.13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.9 आंकी गई। इस झटके के 57 मिनट बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह 3.10 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसकी तीव्रता 2.6 आंकी गई। विदित हो कि बीते मंगलवार की सुबह हरिद्वार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बहादराबाद ब्लॉक के औरंगाबाद क्षेत्र का डालूवाला कलां गांव था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी, हालांकि उससे भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

Hot this week

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img