03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता में चरस और तमंचे के साथ पकड़े गए दो युवक

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : नानकमत्ता में सितारगंज रोड पर खकरापुल के पास पुलिस ने दो युवकों को तमंचे, कारतूस व चरस के संग गिरफ्तार किया है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए एडीटीएफ टीम व थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा की जा रही संयुक्त चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी बिचवाभूड़, थाना नानकमत्ता और कोमल सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी बिचवाभूड़ थाना नानकमत्ता शामिल हैं। 3/25 आयुध अधिनियम व 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत इनके विरुद्ध थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। उनसे 352 ग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई राजेश पाण्डेय, एडीटीएफ प्रभारी एसआई नवीन बुधानी थाना नानकमत्ता, कांस्टेबल नवीन चंद्र भट्ट एडीटीएफ, विनोद कन्याल एडीटीएफ, रणजीत लाल एडीटीएफ, अर्जुन सिंह एडीटीएफ शामिल रहे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img