03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दो बच्चों के पिता पर आया छात्रा का दिल! फोन कर बुलाया और रच डाला बड़ा कांड

Spread the love

एफएनएन, मेरठ : इस समय एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता पर बीए छात्रा का दिल आया है। युवती ने अपने प्रेमी को फोन कर बुलाया और फिर जहर खाया है। वहीं, युवती की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला यूपी के मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र में से सामने आया है। जहां सरधना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती और बुलंदशहर निवासी शादीशुदा प्रेमी में पिछले दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया गया कि प्रेमी के दो बच्चों का पिता भी है। बावजूद इसके युवती उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। उससे शादी करने और साथ रहने की जिद पर अड़ी है। सूत्रों से पता चला है कि युवती बीए की छात्रा है। वह कंकरखेड़ा क्षेत्र में अपने सहेली के घर आया करती थी। इसी गांव में प्रेमी का ससुराल है। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई।

इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। फोन पर लंबी-लंबी बातें की। ऐसे में युवती ने उसके साथ ही शादी करने की बात कही। इसी बीच एक दिन युवती घर से बहाना लगाकर कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंची। उसने बुलंदशहर से अपने प्रेमी को भी बुलाया। कहा कि- उसने जहर खा लिया है। सुनते ही प्रेमी के होश उड़ गए।

युवती की बिगड़ती हालत को देखते हुए प्रेमी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जानकारी जुटाई। युवती का बयान अभी नहीं लिया गया है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया कि बेटी की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बेटी ऐसा कदम भी उठा सकती है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img