एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा 2026 में ग्रीनकार्ड शुल्क का भुगतान यूपीआई से भी होगा। ऑनलाइन सिस्टम बंद होने पर ऑफलाइन भी ग्रीनकार्ड तैयार होंगे। आरटीओ देहरादून ने यात्रा तैयारियों को लेकर बैठक की।
अगले साल होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने बैठक में निर्णय लिया कि ग्रीन कार्ड का शुल्क भुगतान यूपीआई के माध्यम से भी हो सकेगा। आरटीओ प्रशासन व चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई।








