03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब फोन में प्री-इंस्टॉल नहीं होगा संचार साथी ऐप, विरोध के बाद सरकार ने वापस ली शर्त

एफएनएन, नई दिल्ली: संचार साथी ऐप को लेकर मचे सियासी घमासान और भ्रम के बीच बुधवार सरकार की ओर से यह कहा गया कि मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य नहीं है। यह निर्णय संसद में ऐप से जुड़ी गोपनीयता संबंधी चिंताओं पर चल रही बहस के बीच आया है। पिछले सप्ताह जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार मोबाइल फोन निर्माताओं को स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप प्री इंस्टॉल करना जरूरी कर दिया गया था।

सरकार के अनुसार, यह ऐप पूरी तरह से उपयोगकर्ताओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाने, दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों की रिपोर्ट करने में उनकी सहायता करने और साइबर अपराध से निपटने को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक 1.4 करोड़ उपयोगकर्ताओं ने संचार साथी ऐप को डाउनलोड किया है, जो सामूहिक रूप से प्रतिदिन लगभग 2,000 धोखाधड़ी की घटनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं। पिछले 24 घंटों में यह गति और तेज हो गई, जिसमें छह लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए।

इसके साथ ही यह कहा गया कि संचार साथी ऐप की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए, सरकार ने मोबाइल निर्माताओं के लिए प्री-इंस्टॉलेशन अनिवार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि संचार साथी ऐप से न ही स्नूपिंग संभव है और न ही भविष्य में ऐसा कभी संभव हो सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में बुधवार बोलते हुए कहा कि आज देश में हमारे यूजर्स का आंकड़ा 1 अरब तक पहुंच चुका है। जहां दूरसंचार सेवाओं का सकारात्मक प्रभाव है वहीं, इसका नकारात्मक इस्तेमाल भी किया जा रहा है। ऐसे में सरकार का दायित्व बनता है कि देश की जनता और हर नागरिक को इन नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षित रखें। इसी सोच के साथ 2023 में संचार साथी पोर्टल और 2025 में संचार साथी ऐप की शुरुआत की गई थी।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img