Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून के कालसी में भीषण हादसाः पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में...

देहरादून के कालसी में भीषण हादसाः पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, हादसे में चालक की मौके पर मौत

एफएनएन, देहरादून : राजधानी देहरादून के कालसी में शनिवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है। हादसे में चालक की मौके पर मौत की सूचना है। जबकि दो अन्य घायल हुए है। बताया गया कि टमाटर से लदा पिकअप वाहन विकासनगर मंडी जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिपुर कोटि-इच्छाडी मोटर मार्ग पर हुआ है। जहां छिबरोऊ के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा है। हादसे में चालक की मौके पर मौत हुई है। अन्य दो पिकअप वाहन सवारों के घायल होने की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments