03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नहर किनारे मिला व्यक्ति का जला शव: पुलिस मौके पर पहुंची

Spread the love

एफएनएन, बिलासपुर : रामपुर के बिलासपुर के केमरी थाना क्षेत्र के हरैया कलां गांव में शनिवार सुबह नहर किनारे एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान पास के गांव पजईया निवासी मुकेश शर्मा (45) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचीं उनकी पत्नी आशा रानी ने बताया कि मुकेश पंडिताई करते थे और शुक्रवार से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार, मुकेश शर्मा ने शुक्रवार शाम शराब का सेवन किया था, जिसके बाद वह गांव की नहर में गिर गए थे। गांव के कुछ बच्चों ने उन्हें नहर से निकालकर पास में पड़े पुआल के ढेर पर लिटा दिया था।

शनिवार सुबह इसी पुआल के ढेर में आग लगी हुई थी और उसी में मुकेश शर्मा का जला हुआ शव पड़ा मिला।

मौके पर पहुंचे गांव के बीडीसी सदस्य महेंद्रपाल और प्रधान जितेंद्र सिंह पन्नू ने भी घटना की जानकारी ली। बीडीसी महेंद्रपाल ने आशंका जताई कि किसी ने बीड़ी पीकर फेंकी होगी, जिसकी चिंगारी से पुआल में आग लग गई। नशे में होने के कारण मुकेश शर्मा अपना बचाव नहीं कर सके होंगे। कुछ ग्रामीणों ने यह भी संभावना जताई कि ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से आग लगी हो सकती है।

केमरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img