एफएनएन, इटावा: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में ग्रेटर नोएडा के मृदुल तिवारी ने अपने देसी अंदाज और सादगी से लोगों के दिलों में जगह बनाई. बिग बॉस से बाहर होने के बाद यूट्यूबर मृदुल तिवारी शुक्रवार को इटावा पहुंचे. करीब 1.5 करोड़ की डिफेंडर में सवार होकर मृदुल रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे.
इस दौरान ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं. यहां उनके काफिले के वाहनों के ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 57 हजार रुपये का चालान यातायात पुलिस ने किया है. शहर के रामलीला ग्राउंड में हुए प्रोग्राम में युवाओं ने उनका सम्मान किया. यहां मृदुल के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 25 साल बाद इटावा पहुंचे हैं. लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया.







