03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, ममून को रीना ने सचिन बनाकर की शादी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की देहरादून पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी नागरिक मामून हसन (28) और उसकी लिव-इन पार्टनर रीना चौहान निवासी उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर देहरादून में रह रहा था और एक स्थानीय क्लब में बाउंसर का काम कर रहा था।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्षों से रह रहा था 

जांच में सामने आया है कि रीना चौहान ने अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम और पते का इस्तेमाल करके मामून के लिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र बनवाए। इन दस्तावेजों की मदद से मामून ने न सिर्फ भारत में रहना जारी रखा, बल्कि स्थायी पहचान भी बना ली।

फेसबुक पर हुई थी मुलाकात

पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।वर्ष 2019, 2020 और 2021 में मामून टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।वर्ष 2022 में दोनों भारत-बांग्लादेश सीमा को अवैध तरीके से पार कर बांग्लादेश गए, जहाँ उन्होंने निकाह किया।इसके बाद दोनों फिर बिना वैध दस्तावेजों के गैर-कानूनी तरीके से भारत लौट आए।

अलकनंदा एन्क्लेव से गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस और LIU टीम ने अलकनंदा एन्क्लेव में छापेमारी की और दोनों को हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान टीम को आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य अहम दस्तावेज मिले हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि फर्जी दस्तावेज बनाने में कौन-कौन शामिल था और क्या इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। सुरक्षा एजेंसी मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच कर रही है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img