03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीमार मां को देखने जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, 9 महीने पहले हुई थी शादी

Spread the love

एफएनएन, दुर्ग : जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. नेशनल हाइवे 53 पर स्थित भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतिका का नाम साक्षी द्विवेदी (28 साल) है, जो राजनांदगांव में एबिस प्लांट में एचआर एग्जीक्यूटिव थी. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है. (भिलाई में सड़क हादसे में HR एग्जीक्यूटिव की मौत)

जानकारी के मुताबिक, साक्षी आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थी. इसके बाद वह बाइक पर बैठकर अपने पिता के साथ मायके जा रही थी. पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरते ही पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता दूर जा गिरे. वहीं सड़क पर गिरी साक्षी को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

फरवरी में हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि फरवरी 2025 में साक्षी की शादी हुई थी. परिवार में खुशियां अभी ठीक से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Hot this week

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img