03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर : ट्रक ने एसडीएम और सीओ के वाहन को मारी टक्कर: अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में देर रात एक ट्रक ने दुर्घटना के बाद भागते समय पुलिस-प्रशासन के वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात एसडीएम रुद्रपुर हरिशंकर लाल देवरिया से एक बैठक से लौट रहे थे। उसरा चौराहे के पास एक बाइक सवार ने उन्हें बताया कि कतरारी चौराहे के पास एक ट्रक दुर्घटना कर भाग रहा है। एसडीएम ने तत्काल रुद्रपुर कोतवाली को सूचना दी।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी और कोतवाल रुद्रपुर ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया। ट्रक चकमा देते हुए रुद्रपुर बाईपास से खजुआ चौराहा पहुंचा। यहां पीछे से आ रहे एसडीएम और सीओ के वाहन को टक्कर मारकर वह आगे बढ़ गया।

इसके बाद आदर्श चौराहे पर खड़ी 112 नंबर की पुलिस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक उसे भी टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस प्रशासन ने ट्रक का पीछा जारी रखा, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर बड़हलगंज फोर लेन पर चढ़ गया और ओझल हो गया।

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक की सूचना मिली थी, जिसके बाद पीछा किया गया, लेकिन अंधेरे के कारण वह भागने में सफल रहा। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक का नंबर पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img