एफएनएन, रूद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बार फिर कांग्रेस की अंतकर्लह खुलकर सामने आई है। जहां मंगलवार देर शाम कांग्रेस संगठन में कई बड़ा बदलाव किया गया। इसी कड़ी में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी खासी नाराजगी देखने को मिली।
रुद्रपुर नगर निगम से पार्षदों ने इस्तीफा दिया
आज रुद्रपुर नगर निगम के पार्षदों ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की और कांग्रेस के 12 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया। पार्टी के शीर्ष नेता विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में जान फूंकने का प्रयास कर रहे है लेकिन उससे पहले ही उन्हें रूद्रपुर कांग्रेस ने तगड़ा झटका दे दिया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मंगलवार देर शाम कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी समेत जिलाध्यक्षों में बदलाव किया गया लेकिन रूद्रपुर में दूसरी बार हिमांशु गावा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिससे कार्यकर्ता भड़क गए और पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका कहना है कि पिछले दिनों जो रायशुमारी हुई थी, उसके अनुरूप नामों का ऐलान नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सब कुछ अपने मन से तय करना था तो फिर रायशुमारी क्यों की गई।





