03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के पुत्र समेत 12 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

एफएनएन, रूद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बार फिर कांग्रेस की अंतकर्लह खुलकर सामने आई है। जहां मंगलवार देर शाम कांग्रेस संगठन में कई बड़ा बदलाव किया गया। इसी कड़ी में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी खासी नाराजगी देखने को मिली।

रुद्रपुर नगर निगम से पार्षदों ने इस्तीफा दिया

आज रुद्रपुर नगर निगम के पार्षदों ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की और कांग्रेस के 12 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया। पार्टी के शीर्ष नेता विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में जान फूंकने का प्रयास कर रहे है लेकिन उससे पहले ही उन्हें रूद्रपुर कांग्रेस ने तगड़ा झटका दे दिया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मंगलवार देर शाम कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी समेत जिलाध्यक्षों में बदलाव किया गया लेकिन रूद्रपुर में दूसरी बार हिमांशु गावा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिससे कार्यकर्ता भड़क गए और पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका कहना है कि पिछले दिनों जो रायशुमारी हुई थी, उसके अनुरूप नामों का ऐलान नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सब कुछ अपने मन से तय करना था तो फिर रायशुमारी क्यों की गई।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img