03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड आएंगी कर्नल सोफिया कुरैशी, छात्रों और छात्राओं को अपने अनुभव के साथ देश भक्ति का पाठ पढ़ाएंगी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: 9 नवंबर को उत्तराखंड अपने स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है. ये उत्तराखंड की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है. राज्य सरकार ने 1 नवंबर से ही राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए हैं. 9 नवंबर को एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आएंगे तो राज्य की जनता को देश की एक ऐसी बेटी से मिलने का भी मौका मिलेगा जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लीड करके दुनिया भर का ध्यान खींचा था.

राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड आएंगी कर्नल सोफिया कुरैशी: जब पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाया तो सेना की ओर से रोजाना अपने सफल अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशवासियों को पूरी जानकारी दी जाती थी. उस प्रेस कॉन्फ्रेंस को कर्नल सोफिया कुरैशी लीड करती थीं. जिस तरह से वो सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताती थीं, उससे हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता था. वही कर्नल सोफिया कुरैशी उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती समारोह में देहरादून आ रही हैं. उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उत्तराखंड आ रही हैं.

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उत्तराखंड आएंगी: जनजातीय गुरुकुल दून संस्कृति विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (से.नि.) और पूर्व सांसद तरुण विजय मौजूद रहेंगे. डिफेंस PRO ने बताया कि 9 नवंबर को देहरादून के गाढ़ीकेंट स्थित शौर्य स्थल, चीड़बाग, में शहीदों का श्रद्धांजलि दी जाएगी.

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img