03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दवा के नाम पर मौत का कारोबार, GST के बिना बेच दी ₹13 करोड़ की नकली दवाइयां, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड निकली दवाइयों के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने फिर बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने बिना ड्रग लाइसेंस और बिना जीएसटी के फर्जी फार्मा कंपनी खोलकर दवाइयों का करोड़ों का व्यापार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गैस्ट्रो, ब्लड प्रेशर और पेन किलर जैसी सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली नकली दवाई कई राज्यों में सप्लाई की हैं.

एसटीएफ के एसआई नरोत्तम बिष्ट ने थाना डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई है कि नकली दवाइयां की खरीद फरोख्त जांच के बाद फार्मा कंपनी के मालिक निवासी पानीपत, हरियाणा को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था. फार्मा की जांच कराई गई तो पता चला कि फार्मा फर्जी है. इस पते पर ऐसी कोई फर्म संचालित होते नहीं पाई गई. फर्म के खातों को चेक किया गया तो पाया कि फर्म का बैंक खाता बिना किसी जीएसटी और ड्रग लाइसेंस के 18 अक्टूबर 2023 को खोला गया है.

खाते की जांच में पता चला कि पिछले दो सालों में नकली दवा के व्यापार संबंधित करीब 13 करोड़ से अधिक का लेन देन हुआ है. इस लेनदेन के संबंध में कोई भी दस्तावेज बिल, जीएसटी रिटर्न आदि आरोपी और उसकी पत्नी ने नहीं बनाए हैं. अधिकतर लेन देन दवाइयां की खरीद फरोख्त करने वाली फर्मों में किए गए हैं. साथ ही दवाइयां खरीदने और बेचे जाने संबंधी कोई बिल प्राप्त नहीं हुआ है.

आरोपी और उसकी पत्नी ने संदिग्ध फर्म से शोभा त्यागी और गौरव त्यागी निवासी रुड़की के यस बैंक राजपुर रोड, प्रोफेसर अनुराधा निवासी कनखल के पीएनबी शाखा गुरुकुल कांगड़ी, अभिनव शर्मा निवासी कनखल, हरिद्वार के एचडीएफसी बैंक और गौरव त्यागी निवासी रुड़की के खाते में दवाइयों की राशि का अवैध लेन देन किया है. साथ ही कई अन्य राज्यों में भी इस फार्मा की ओर से नकली दवाइयां के अवैध व्यापार से संबंधित बैंक खाता नंबर प्राप्त किए गए हैं.

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रदीप कुमार, श्रुति, गौरव त्यागी, शोभा त्यागी, अभिनव शर्मा और अनुराधा ने उत्तराखंड और अन्य राज्यों में नकली दवाइयां का अवैध व्यापार किया है. जिसके तहत एसटीएफ के एसआई नरोत्तम बिष्ट की तहरीर के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और एसटीएफ मामले की जांच कर रही है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img