03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

चर्चित साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर को बदायूं में ‘सुहागवंती सेठी स्मृति साहित्य विभूषण श्री’ सम्मान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली। के०बी०हिन्दी सेवा न्यास(पंजी०) बिसौली (बदायूं) के तत्वावधान में आयोजित 11वें साहित्यकार अभिनन्दन समारोह में मूर्धन्य कवि-साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर को सुहागवंती सेठी स्मृति साहित्य भूषण श्री सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान समारोह बिसौली के आर०के०इन्टरनेशनल स्कूल में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ मिथिलेश दीक्षित ‘साहित्य भूषण’ की अध्यक्षता तथा साहित्यकार/समाजसेवी अशोक खुराना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

समारोह में अमेरिका, नेपाल आदि देशों के अतिरिक्त देश के 11 राज्यों से पधारे साहित्यकारों के साथ ही बरेली के चर्चित कवि-साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर को भी अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न तथा नकद धनराशि देकर ‘सुहागवंती सेठी स्मृति साहित्य विभूषण श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

ध्यातव्य है कि यह सम्मान प्रसिद्ध समीक्षक डॉ. नितिन सेठी द्वारा अपनी दिवंगत दादी सुहागवंती जी सेठी की पावन स्मृति में हर वर्ष चुनिंदा साहित्यकार को दिया जाता है।

प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर डॉ. मधुकर ने कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ तथा संयोजक डॉ. नितिन सेठी जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित की है। साथ ही कवि गोष्ठी आयोजन समिति के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ और महासचिव उपमेंद्र सक्सेना, ‘साहित्य सुरभि’ अध्यक्ष रामकुमार कोली, महासचिव डॉ. राजेश शर्मा ‘ककरैली’, कवि-पत्रकार गणेश ‘पथिक’ आदि ने भी साहित्यिक सम्मान मिलने पर डॉ. मधुकर का अभिनंदन करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

Topics

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img