03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी बाबा मोहन नाथ अघोरी की कुल्हाड़ी से हमला कर की निर्मम हत्या

एफएनएन, रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शनिवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी बाबा मोहन नाथ अघोरी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो पुजारी का शव मंदिर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

आधी रात में पहली बार हुआ विवाद, फिर लौटे हमलावर
पुजारिन द्रौपदी के अनुसार, शनिवार की रात लगभग 12 बजे कुछ अज्ञात लोग आश्रम में घुसे और बाबा से किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने बाबा के साथ मारपीट की, लेकिन पुजारिन के बीच-बचाव करने पर वे भाग निकले। दंपती ने किसी तरह रात गुजारने की कोशिश की और सो गए, लेकिन करीब तीन बजे वही बदमाश दोबारा लौट आए और सोते हुए बाबा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के दौरान बाबा की पत्नी की चीखें सुनकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

फॉरेंसिक टीम की जांच, दो संदिग्ध हिरासत में
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने भी पहुंचकर जांच का जायजा लिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

जल्द खुलेगा रहस्य
एएसपी ने स्थानीय पुलिस को जल्द से जल्द केस सुलझाने और वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या से पहले के विवाद और पुजारी के आपसी संबंधों की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img