Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआपसी विवाद के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

आपसी विवाद के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

एफएनएन, गोण्डा : उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा गांव में आपसी विवाद के चलते एक भाई ने अपने सगे भाई की बांस की फंटी से हमला कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी भाई ने गुस्से में आकर भाई के सिर पर बांस की फंटी से वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि घायल भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है, जबकि गांव में इस वारदात से सनसनी फैल गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments