03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग पुल से दिल्ली निवासी युवक गंगा में गिरा

एफएनएन, ऋषिकेश : ऋषिकेश लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक युवक गंगा में गिर गया। अपने दो दोस्तों के साथ युवक घूमने आया था। हादसे के बाद से युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है। लगातार चेतावनियों और रोक-टोक के बावजूद पर्यटकों का बजरंग सेतु पर आवागमन थमने का नाम नहीं ले रहा था। निर्माणाधीन पुल पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण आखिरकार हादसा हो ही गया।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पति्वार रात दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक निर्माणाधीन कांच के पुल पर चढ़ गया। इसी दौरान अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। बताया गया कि जिस स्थान पर वह गया था, वहां शीशे का कार्य अधूरा था।

पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा
सेतु निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा था। कई बार पर्यटक न केवल रोकने पर झगड़ते थे, बल्कि कुछ खुद को वीआईपी बताकर अधिकारियों से शिकायत की धमकी देते थे।

दशहरे के दिन तो भीड़ ने बंद किए गए हिस्से के टीन शेड तक तोड़ दिए थे।निर्माण एजेंसी का कहना है कि पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है। ऐसे में प्रशासन को पर्यटकों के लिए निश्चित समय तय कर आवागमन नियंत्रित करना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img