03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी को बड़ी सौगात : सीएम धामी ने छह नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी : इन दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं के दौरे पर है. मंगलवार 14 अक्टूबर को सीएम धामी नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी पहुंचे. हल्द्वानी में सीएम धामी ने छह नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये बसें शहर के विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी, जिससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक व्यवस्था को भी राहत मिलेगी.

इस मौके पर सीएम धाम ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी शहर के लोगों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इस पहल से शहर के यातायात पर दबाव कम होगा और साथ ही प्रदूषण में कमी आने के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर शुरू किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके.

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेमोग्राफिक परिदृश्य (जनसंख्या संरचना) को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य की सांस्कृतिक, पहचान और जनसंख्या संतुलन से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डेमोग्राफिक बदलाव पर चिंता: सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की सामाजिक-सांस्कृतिक बनावट को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने देहरादून के पछवादून क्षेत्र समेत राज्य के कई हिस्सों में हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव पर चिंता जताते हुए कहा कि अब सरकार ऐसे किसी भी बदलाव को नजरअंदाज नहीं करेगी.

सभी जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देश: उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में डेमोग्राफिक पैटर्न पर सतर्क निगरानी रखें. सीएम धामी ने निर्देश दिए कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन और परिवार रजिस्टर जैसे दस्तावेजों के आधार पर अपात्र व्यक्तियों की पहचान की जाए और जो लोग गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर साधा निशाना: मुख्यमंत्री ने इस दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के चलते कई जगहों पर जनसंख्या असंतुलन की स्थिति बनी, लेकिन अब राज्य सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है. राज्य की जनसंख्या संरचना और सांस्कृतिक मूल्यों से कोई समझौता नहीं होगा. हमने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर सतर्क रहें और अपात्र रूप से सरकारी सुविधाएं लेने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करें. पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड –

सरकार की प्राथमिकता के बारे में बताया: सीएम धामी का यह बयान राज्य में जनसंख्या असंतुलन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है. उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img