03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुंडा काशीपुर की किशोरी को दुष्कर्म के बाद मारकर मुरादाबाद में फेंका, पांच गिरफ्तार

एफएनएन, कुंडा : यहाँ की एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव मुरादाबाद के कांठ इलाके में फेंक दिया गया। इस घटना से उधम सिंह नगर पुलिस ने पर्दा उठाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से कहीं न कहीं महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं।

जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के शेरकोट इलाके का परिवार एक एजेंट के बहकावे में आकर काम की तलाश में काशीपुर आ गया था। एजेंट ने ही इस परिवार के कुंडा में रहने का इंतजाम कराया। इसी दौरान इस परिवार की 15 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बेटी 10 सितंबर को लापता हो गई। एजेंट ने उन्हें सत्यापन न होने का डर दिखाया तो इस परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। 22 सितंबर को कांठ थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी अरविंद के गन्ने के खेत में किशोरी का अर्द्धनग्न शव मिला।

पोस्टमार्टम में सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या की पुष्टि हुई। शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी तो चार दिन बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 29 सितंबर को काशीपुर स्थित कुंडा थाना क्षेत्र से किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने जब मुरादाबाद पुलिस से संपर्क किया और शव के कपड़े व फोटो दिखाए, तो परिजनों ने बेटी की पहचान की। इससे पूरे मामले का रहस्य खुल गया।

जांच में सामने आया कि एजेंट व उसके साथी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी गई। शव को कांठ क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंककर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने तफ्तीश तेज करते हुए एजेंट समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपितों से पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि उधम सिंह नगर पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img