03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान : ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एफएनएन, भोपाल : राजधानी भोपाल के थाना अयोध्या नगर जोन-2 पुलिस ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सक्रिय एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये का मसरूका, जिसमें नगदी, कारें, मोबाइल, सिम, लैपटॉप और बैंक कार्ड शामिल हैं, जब्त किया है। साथ ही लगभग 15 लाख रुपये की राशि को ऑनलाइन खातों में फ्रीज भी कराया गया है।पकड़े गए आरोपी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं और क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए कॉल सेंटर (बुक) के माध्यम से पूरी टीम बनाकर काम कर रहे थे।

सट्टे का तरीका-सोशल मीडिया से शुरू, करोड़ों का जाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपीगण इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा पैनल (जैसे रुद्र डायमंड, महादेव जैसी ऐप्स) का एक्सेस लेते थे। इसके बाद देशभर में लोगों को सट्टा खेलने के लिए आईडी और प्वाइंट्स उपलब्ध कराते थे। ये सभी लेन-देन फर्जी खातों और सिम कार्ड के ज़रिए होते थे, ताकि पहचान उजागर न हो।

रेड का घटनाक्रम

एशिया कप मैचों के दौरान पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के बाद, डीसीपी विवेक सिंह के निर्देश, एडीसीपी गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण और एसीपी एम.पी. नगर मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे की टीम ने सटीक योजना बनाकर कार्रवाई की। पहली गिरफ्तारी मीनाल क्षेत्र से दो आरोपियों की हुई, जो कार में बैठे-बैठे सट्टा संचालित कर रहे थे।पूछताछ में सामने आया कि भोजपुर रोड स्थित RRJ टाउनशिप के फ्लैट में कॉल सेंटर से बड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।वहां रेड मारकर पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जब्त सामग्री की सूची

नगदी: ₹3,54,000/-
वाहन: 2 कार (हुंडई अल्कजार व आई10)
मोबाइल: 40 स्मार्टफोन
सिम कार्ड: 80
एटीएम कार्ड: 177
लैपटॉप: 5
राउटर, वाई-फाई डिवाइस, करेंसी काउंटिंग मशीन, एकाउंट स्कैनर
हिसाब-किताब के रजिस्टर: करीब ₹1.5 करोड़ की ट्रांजेक्शन एंट्री
कुल ज़ब्ती का मूल्य: लगभग ₹50 लाख
साथ ही, लगभग 50 फर्जी बैंक खातों को ब्लॉक कर 15 लाख रुपये फ्रीज कराए गए।

संगठित अपराध की रणनीति

आरोपी फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड्स के जरिए ट्रांजेक्शन करते थे।व्हाट्सएप पर कोडवर्ड और गुप्त ग्रुप्स में संपर्क रखते थे, ताकि पहचान न हो।कारों और रेसिडेंशियल मल्टी में बार-बार लोकेशन बदलकर गतिविधियां संचालित की जाती थीं।रुद्र डायमंड जैसे गैंबलिंग ऐप्स के ज़रिए पैनल एक्सेस लेकर ऑनलाइन बेटिंग कराते थे।

कानूनी धाराएं

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/25 के तहत
सट्टा एक्ट की धारा 4क,
बीएनएस की धारा 112(2) में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और अन्य लिंक की भी जांच जारी है।

नाम आरोपीगण

1. अरुण वर्मा पिता खिलेश्वर राव वर्मा उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुशमी थाना पलारी जिला बालोदा बाजार छत्तीसगढ़
2. डिगेश्वर प्रसाद वर्मा पुत्र राम प्यारे वर्मा उम्र 33 साल निवासी ग्राम खैरी थाना bhatapara जिला बालोदा बाजार छत्तीसगढ़
3. दिव्यांशु पवार पुत्र कैलाश पवार उम्र 26 वर्ष, चंदनगाव छिंदवाड़ा
4. गोपी मणिकपुरी पुत्र रघुनाथ दास मणिकपुरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम  तिल्ला वार्ड नंबर 3 थाना तिल्ला जिला रायपुर
5. अंकित दास पिता सोहन दास उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 07 रावल मार्केट अमलई जिला शहडोल
6. तरुण वर्मा पिता परशुराम वर्मा उम्र 24 साल निवासी ग्राम तुलसी नेवरा थाना तिल्ला जिला रायपुर छत्तीसगढ़
7. सुनील वर्मा पुत्र लेखराम वर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम पलारी बस स्टैंड के पीछे वार्ड नंबर 13 थाना पलारी जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img