03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग, देर शाम चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड: उत्तराखंड के अलग अलग कॉलेजों में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग होगी. जिसके बाद आज देर शाम को ही छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे. उत्तराखंड के कॉलेजों में सुबह से ही छात्रसंघ चुनाव वोटिंग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.

उत्तराखंड की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भी छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी. विश्वविद्यालय के श्रीनगर और चौरास परिसरों में कुल 14 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. जहां लगभग 9 हजार पंजीकृत छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

चुनाव से पहले कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने विभिन्न पोलिंग बूथों, चुनाव कार्यालय, नियंता कार्यालय और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, सफाई एवं पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही, मतदाता पहचान पत्रों की स्कैनिंग सुविधा का भी अवलोकन किया.

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो एचसी नैनवाल ने बताया चुनाव समिति, नियंता एवं डीएसडब्ल्यू बोर्ड के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. मीडिया समिति के संयोजक प्रो एम एम सेमवाल ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे पहचान पत्र साथ लाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं.

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img