एफएनएन, हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की बुधवार को कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पेश पेशी नहीं हुई।
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की बुधवार को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेशी होनी थी। जिसमें ज्योति मल्होत्रा को चार्जशीट की प्रति भी सौंपी जानी थी। सिविल जज सुनील कुमार के अवकाश पर चले जाने के चलते ज्योति को अदालत में व्यक्तिगत तौर पेश नहीं किया गया। डयूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कांफ्रेस से सुनवाई हुई। जिसमें अगली तारीख 16 सितंबर तय की गई है। अदालत ज्योति की चार्जशीट को लेकर लगाई गई चारों एप्लीकेशन पर भी फैसला दिया है। अदालत ने मीडिया ब्रीफिंग पर रोक नहीं लगाई है। 10 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर पेशी होगी।उसी दिन संशोधित चार्जशीट ज्योति को दी जाएगी।








