03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

फर्जी नर्स बनी जालसाज़: मासूम बच्चे की बीमारी को बनाया गया “धंधा”

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, दुर्ग : छत्तीसगढ़ के धमधा में मासूम बच्चे की बीमारी को बनाया गया “धंधा”, और एक मां की ममता को छलनी कर दिया गया ठगी के ताने-बाने ने। मगर थाना धमधा की सतर्क पुलिस ने इस शातिर महिला ठग को बख्शा नहीं — मामला दर्ज होते ही सिर्फ 24 घंटे में आरोपिया को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

 नर्स नहीं, एक धोखेबाज़ थी “दामिनी”

ग्राम तुमाकला की असनी बाई निर्मलकर के लिए यह हादसा किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उनका 13 वर्षीय बेटा विनय किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। इसी दौरान दिसंबर 2024 में उनके जीवन में दाखिल होती है — “दामिनी मानिकपुरी”, जिसने खुद को AIIMS की नर्स बताकर मां के दिल में उम्मीद का बीज बो दिया।

उसने कहा: “मैं एम्स में हूं, तुम्हारे बेटे का ट्रांसप्लांट करवा दूंगी, बस थोड़ा खर्चा लगेगा…” और यहीं से शुरू हुआ ममता के दोहन का एक सुनियोजित खेल।

एक-एक कर उड़ाए ₹1.20 लाख

विश्वास के जाल में फंसी मां ने जो भी था, दे दिया — कभी नगद, कभी ऑनलाइन:

₹10,000 पहली किस्त में
₹75,000 नगद में अलग-अलग समय पर
₹15,000 और ₹20,000 PhonePe से
कुल रकम बनी ₹1,20,000 — पर  इलाज नहीं, सिर्फ बहाने मिले।

जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपिया ने 19 जून 2025 को ₹1.20 लाख का चेक थमाया — जो बाउंस हो गया। एक और मौका दिया गया — 1 सितंबर को दूसरा चेक दिया गया लेकिन यह भी बाउंस।

अब मां को समझ आ चुका था कि उसे न सिर्फ इलाज का झांसा दिया गया, बल्कि उसकी ममता को मोहरा बनाकर आर्थिक शोषण भी किया गया।

पीड़िता की लिखित शिकायत मिलते ही थाना धमधा ने तत्काल धारा 420 सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और वित्तीय ट्रेसिंग के आधार पर 5 सितंबर 2025 को दामिनी मानिकपुरी गिरफ्तार उसी दिन न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

Topics

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img