03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पांच स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मौके पर तैनात

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में गुरुवार को प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर-5 समेत पांच स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सभी स्कूलों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

इस हफ्ते तीसरी बार बम की धमकी

यह इस सप्ताह का तीसरा मामला है जब दिल्ली के स्कूलों को बम धमकियों का सामना करना पड़ा है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को राजधानी के 50 से अधिक स्कूलों को ऐसे ही धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें मालवीय नगर स्थित एसकेवी हौज़ रानी स्कूल और करोल बाग का आंध्र स्कूल भी शामिल था।

सोमवार को 32 स्कूलों को मिली थी धमकी

इससे पहले सोमवार को 7:30 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक, 32 स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। दिल्ली फायर सर्विस को इन स्कूलों से कई कॉल्स मिली थीं। इन स्कूलों में से अधिकांश द्वारका इलाके में स्थित थे।

प्रभावित स्कूलों में शामिल हैं:

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), द्वारका
बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल
श्री वेंकटेश्वर स्कूल
ग्लोबल स्कूल
इनमें से कई स्कूलों को तत्काल खाली कराया गया था। डीपीएस द्वारका ने तो बच्चों को घर भेजकर स्कूल बंद करने का ऐलान भी कर दिया था।

जांच जारी, साइबर सेल एक्टिव

पुलिस और खुफिया एजेंसियां इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्तियों की तलाश में जुटी हैं। साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर धमकियां फर्जी हो सकती हैं, लेकिन किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img