03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद, उत्‍तराखंड में 500 रुपये किलो बिक रही मुर्गियां

एफएनएन, बागेश्वर : कौसानी के सौली गांव में स्थित मुर्गी फार्म में दो मुर्गियों में बर्ड फ्लू की शिकायत पर बाहर से आने वाले मुर्गियों पर रोक लगी है। जिसके कारण मुर्गी व्यापारी परेशान हैं। पहाड़ी मुर्गी के दाम बढ़ गए हैं। वह 500 रुपये तक बिक रही है। जबकि बाहर से आने वाली मुर्गी पूर्व में 140 रुपये थी, वर्तमान में वह 240 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।

जिले में 27 मुर्गीबाड़े है। जबकि बागेश्वर तथा पुरड़ा में मदर यूनिट हैं। जहां 500 से 1000 तक मुर्गी के चूजे पाले जाते हैं। उसके बाद उन्हें बेचा जाता है। जबकि 25 मुर्गीबाड़ों मं 100 से लेकर 500 तक मुर्गियां रहतीं हैं। इसके अलावा गांवों में भी किसान पांच से लेकर 50 तक मुर्गियां पालते हैं।

बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद वह भी अलर्ट हो गए हैं। वह पहाड़ी मुर्गियां बेच रहे हैं। वहीं, गरुड़, बागेश्वर, कपकोट, कांडा तथा काफलीगैर में 912 मुर्गा शाप हैं। जहां मुर्गियां आनी बंद हो गईं हैं। जिसके कारण मुर्गी का मांस बेचने वालों का काराेबार धीमा पड़ गया है। वह गांवों में जाकर पहाड़ी मुर्गे खरीद हैं। गांव जाना तथा वहां से आना आदि में उनका धन अलग से व्यय हो रहा है। दुकान तक मुर्गा पहुुंचने पर वह 500 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

बर्ड फ्लू के लिए लोग भी हुए जागरूक, पकड़ी पिकअप

बुधवार की सुबह एक मुर्गियों से भरी पिकप तहसील रोड, गागरीगोल आदि स्थानों पर दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पशुपालन विभाग से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस तथा विभाग अलर्ट हो गया। पिकअप को पकड़ लिया गया।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img