03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस ट्रैक्टर से टकराई; 10 यात्रियों की मौत 35 घायल

Spread the love

एफएनएन, कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए। बताया जाता है बर्धमान से दुर्गापुर की ओर जा रही एक निजी यात्री बस एक खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकरा गई। यह हादसा पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर नाला फेरी घाट पर हुई।

बताया जा रहा है कि बस में सवाल सभी यात्री बिहार के रहनेवाले थे और वे गंगा स्नान करके लौट रहे थे। बस में 6 बच्चों समेत कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे में जिन 10 लोगों की मौत हुई उनमें 8 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। वहीं बस में सवाल सभी 6 बच्चे घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों की संख्या 35 बताई गई है। सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्व चम्पारण जिले में मोतिहारी के रहने वाले ये श्रद्धालु दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर से घर लौट रहे थे, तभी पूर्व बर्दवान जिले में फगुआपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि छह बच्चों समेत घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लग्जरी बस में 45 लोग सवार थे। उनके परिवारों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तीर्थयात्रियों ने आठ अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू की थी। सबसे पहले वे देवघर गए और फिर गंगासागर गए थे।’’

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img