03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गूलरभोज के हरिपुरा जलाशय में नाव पलटी, महिला की मौत

Spread the love
  • डूब रहे 15 नाव सवारों को स्थानीय गोताखोरों ने बामुश्किल जलाशय से बाहर निकाला
  • गूलरभोज: गुरुवार को यहां गूलरभोज केहरिपुरा जलाशय में  सेमलचौढ़ घाट से आ रही नाव  बीचोंबीच तेज धार में पलट गई। नाव में सवार करीब 15 लोग गहरे पानी में गिर गए। स्थानीय तैराकों ने ने फौरन जलाशय में कूदकर डूब रहे बाकी 15 लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाल लिया लेकिन नाव में सवार आशा पत्नी राजू डोगरा की जलाशय में डूबने से मौत हो गई।
  • बताया गया कि गुरुवार को आसपास इलाके के डेढ़ दर्जन महिला-पुरुष जंगल से काटी गई लकड़ियों के गट्ठे नाव में लादकर जलाशय के उस पार अपने गांव लौट रहे थे।  नाव में दो मोटर साइकिलें और लकड़ियों के 12 भारी-भरकम गट्ठर भी लदे थे। मल्लाह सोहनलाल ने बताया कि नाव जैसे ही जलाशय के बीचोंबीच पहुंची, उस पर सवार कुछ युवतियां नदी में हाथ डालकर पानी से अठखेलियां करने लगीं। एक तरफ कई युवतियों का बोझ पड़ने से नाव अनियंत्रित होने लगी। बार-बार मना करने के बाद भी युवतियां नहीं मानीं। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर नाव तेज धार में बीच भंवर में पलट गई।
  • हादसे में डूब रहीं बाकी 15 महिलाओं-युवतियों को मल्लाह और उसके दूसरे कई साथियों ने जलाशय में छलांग लगाकर बामुश्किल बाहर निकाला। जबकि पति राजू डोगरा पुत्र सुमित के साथ डैम के भीतर खत्ते का काम निपटाकर घर लौट रही महिला आशा नाव से जलाशय में गिरकर डूब गई। काफी कोशिशों के बाद भी तैराक उसे जीवित बाहर नहीं निकाल पाए। महिला की जलाशय में डूबकर मौत होने से उसके परिवार में हाहाकार मच गया है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img