03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत-पाक बॉर्डर एरिया में पकड़ी 8.50 करोड़ रुपए की हेरोइन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बीकानेर : अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर स्थित खाजूवाला कस्बे के 21 बीड़ी गांव के पास बीएसएफ ने नशे की खेप बरामद की है. बीएसएफ बीकानेर की इंटेलिजेंस ब्रांच की खुफिया सूचना के आधार पर उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय अजय लूथरा के निर्देशन में खाजूवाला पुलिस के साथ संयुक्त सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान 21 बीडी गांव एरिया में 1.665 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 8.50 करोड़ रुपए है.

सूचना के आधार पर की कार्रवाई : बीएसएफ इंटेलिजेंस ब्रांच को खुफिया सूचना मिली थी कि काउंटरपार्ट की तरफ से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जानी है. इसी सूचना के आधार पर ये सर्च अभियान चलाया गया था और इस अभियान के दौरान तस्करी किए जाने वाले सामान को जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा है. इससे पहले भी बीएसएफ बीकानेर की इंटेलिजेंस ब्रांच की सूचना के आधार पर तस्करों के मंसूबों पर पानी फिरा है.

बॉर्डर एरिया में लगातार सक्रियता : गौरतलब है कि बॉर्डर एरिया में लगातार सीमा पार से ड्रोन और अन्य तरीकों से पाकिस्तान नशे की तस्करी के प्रयास करता रहता है और कई बार बीएसएफ और पुलिस ने नशे की खेप को पकड़ा है. बीकानेर सेक्टर मुख्यालय के डीआईजी अजय लूथरा ने बताया कि नशे की खेत को बरामद किया गया है और अब इसको लेकर अनुसंधान किया जाएगा. पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई में भी बीएसएफ अपना पूरा सहयोग करेगा.

एक हफ्ते पहले भी मिली थी 2.50 करोड़ की हेरोइन : श्रीगंगानगर जिले के दौलतपुरा के समीपवर्ती संगतपुरा गांव में 3 अगस्त को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से 522 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.50 करोड़ रुपए आंकी गई.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

Topics

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...

रेलवे स्टेशन से मेट्रो तक: सुरक्षा का नया चेहरा बनेगा ‘नैना’ AI

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित “नैना”...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img