03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

निवेश के नाम पर देवयानी सिंह से 47 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी, 3 पर मुकदमा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित नेता और हरिद्वार की खानपुर सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह एक बड़ी ठगी का शिकार हो गईं. निवेश के नाम पर देवयानी सिंह से 47 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है. रानी देवयानी ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत देहरादून की डालनवाला कोतवाली में की है. पुलिस ने रानी देवयानी की तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

देवयानी सिंह निवासी 14 मोहिनी रोड देहरादून ने एसएसपी अजय सिंह को शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या हैं और तीन बार जिला पंचायत हरिद्वार की निर्वाचित सदस्या रही हैं. राजनैतिक परिवेश के कारण अलग-अलग व्यक्तियों से मिलना रहता है. इसी तरह उनका देहरादून के निवासी प्रदीप अग्रवाल, उनके बेटे परिश अग्रवाल और भतीजे सन्नी अग्रवाल से परिचय हुआ था.

आरोप है कि तीनों ने देवयानी सिंह को निवेश का प्रस्ताव दिया. देवयानी सिंह को प्रस्ताव अच्छा लगा और वो निवेश के लिए तैयार हो गईं. इसके बाद रानी देवयानी ने 23 मई 2023 को 09 लाख, 29 मई 2023 को 11 लाख, 21 अक्टूबर 2023 को 05 लाख और 09 नवंबर 2023 को 22 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए.

आरोप है कि देवयानी सिंह को जब कोई लाभ नहीं हुआ तो उन्होंने तीनों आरोपियों से अपने रुपए वापस मांगे. लेकिन रुपए वापस करने के बजाय तीनों बहाने बनाने लगे. इस दौरान देवयानी सिंह को जानकारी मिली कि आरोपियों पर पहले भी कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई गतिमान है.

देवयानी सिंह का आरोप है कि आरोपी ने साल 2024 में रकम वापसी का वायदा किया था, लेकिन अब तक रकम वापस नहीं की गई. उसके बाद पीड़िता के परिचित एसएल पंवार ने पीड़िता को बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एक डीड तैयार की है, जो कि आरोपियों की ही कम्पनी “शिवम माइन्स एण्ड मिनरलस” नाम से है और फर्जी डीड की फोटोकॉपी हमारे मोबाईल नम्बर पर भेजी है, जिससे पूरे प्रकरण में धोखाधड़ी और साजिश की आशंका और गहराती जा रही है.

थाना डालनवाला प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया है कि पीड़िता देवयानी सिंह की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों प्रदीप अग्रवाल, परिश अग्रवाल और सन्नी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है. साथ ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img