03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धर्मनगरी हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, हाई वोल्टेज तार गिरने से छह लोगों की मौत

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना सामने आई है.अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिर गया घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना में छह लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद राहत बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है. वहीं हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना पर नजदीकी से नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना.

23 तारीख को जलाभिषेक के बाद अभी भी हरिद्वार में लाखों की तादात में कांवड़िए और आम जनमानस पहुंचा हुआ है शनिवार और रविवार होने की वजह से भी हरिद्वार में काफी भीड़ थी, जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ है, वह बेहद शंकर रास्ता है. हालांकि मेले के मौके पर इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है. लेकिन आज अत्यधिक भीड़ होने के बाद भी इस रास्ते से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा था. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भी मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की.

गौर हो कि हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में रोजाना भीड़ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालु देश के कई प्रांतों से मां के दर्शन करने आते हैं. जिस कारण मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहते हैं.

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img