03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला ने सिलबट्टे से किया 5 साल के बच्चे के सिर पर वार, बच्चा कोमा में

एफएनएन, देहरादून : राजधानी में 5 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो दिन पहले यानी बुधवार 16 जुलाई को महिला ने बच्चे पर सिलबट्टे से हमला कर दिया था. हमला करने के बाद से महिला फरार थी. पुलिस ने आज महिला को लक्खीबाग इलाके से अरेस्ट कर लिया है.

5 साल के बच्चे के सिर पर किया सिलबट्टे से हमला: सिलबट्टे से हमला करने की ये घटना रीठा मंडी देहरादून में हुई ती. पांच साल के बच्चे के परिजनों के साथ हुए पुराने विवाद का बदला लेने के लिए महिला ने हमला किया था. दरअसल जगपाल निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रीठा मंडी देहरादून ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था कि उनके घर के सामने रहने वाले दानवीर नाम के व्यक्ति की पत्नी मीना देवी ने उनके बेटे के सिर पर सिलबट्टे से जानलेवा हमला किया है. बच्चे को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में बच्चा वेंटिलेटर पर है.

पुराने विवाद में बच्चे पर जानलेवा हमला: घटना के पीछे की वजह बताते हुए जगपाल ने कहा कि उनके बीच कोई पुराना विवाद था. इसी विवाद के चलते मीना देवी बदला लेने की फिराक में थी. बुधवार को उनका 5 साल का बेटा गौरव घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान मीना देवी गौरव को कमरे में ले गई. इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. जगपाल ने आरोप लगाया कि मीना देवी ने बंद कमरे में गौरव से सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया.

आरोपी महिला गिरफ्तार: बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उन्हें घटना के बारे में पता चला. वो लोग आनन-फानन में बच्चे को लेकर दून अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण 5 साल का गौरव कोमा में चला गया है. अभी बच्चा वेंटिलेटर पर है. जगपाल द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद आरोपी मीना देवी की तलाश शुरू की गई. घर से फरार हुई मीना देवी को देहरादून पुलिस ने शहर के लक्खीबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने क्या कहा: नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया है कि- 5 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला करने की तहरीर मिली थी. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर बच्चे पर जानलेवा हमला करने वाली आरोपी महिला मीना देवी को लक्खीबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. –प्रदीप पंत, नगर कोतवाली प्रभारी-

कोमा में है बच्चा: वहीं दून अस्पताल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर अशोक ने बताया है कि-बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. साथ ही सिर में गहरा जख्म होने के चलते वह कोमा में चला गया है.-डॉक्टर अशोक, विभागाध्यक्ष, बाल रोग, दून अस्पताल-

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img