03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

करोड़ो का हुआ घाटा… रियल एस्टेट कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : गुड़म्बा थाना अंतर्गत टेढ़ी पुलिया के पास बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे रियल एस्टेट कारोबारी शहबाज (36)  ने अपने गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलाधिकारी और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर एक असलहा भी बरामद किया है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले कारोबारी ने फेसबुक लाइव पर व्यापार में 15 करोड़ रुपये के घाटे का जिक्र किया था।

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विकासनगर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी शहबाज के रुप में की गई। गुड़म्बा के टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास सैनिक प्लाजा में उनका दफ्तर था। बुधवार दोपहर वह दफ्तर में गार्ड चोखे लाला के संग मौजूद थे। इस बीच वह फेसबुक लाइव पर आए और कारोबार में घाटे में आए 15 करोड़ रुपये का जिक्र किया। भाई शहनवाज ने बताया कि करीब 15 मिनट तक शहबाज फेसबुक लाइव पर अपना दर्द बयां करते रहे। इसके बाद भाई ने गार्ड की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचानक गोली चलने की आवाज से वहां हड़कम्प मच गया। जिसके बाद लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कनपटी पर सटकर बंदूक से झोंका फायर

आलाधिकारियों का कहना है कि रियल एस्टेट कारोबारी ने गार्ड की बंदूक को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। घटनास्थल से पुलिस ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है। इस दौरान पुलिस को कारोबारी के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img