03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन की आखिरी तारीख आज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वर्तमान समय में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 28 जून को जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन यानी 5 जुलाई को सुबह 8 से शाम 4 तक ही नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 2 जुलाई से शुरू हुई नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के बाद से 4 जुलाई की शाम 4 बजे तक 32239 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. ऐसे में आज नामांकन दाखिल करने के अंतिम तिथि है.

दरअसल, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं. जिसके तहत चुनावी प्रक्रिया 28 जून को संशोधित अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 66418 पदों पर चुनाव होने हैं. जिसके तहत वर्तमान समय में नामांकन प्रक्रिया चल रही है. इन सभी पदों के सापेक्ष अभी तक 50 फीसदी से कम पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

ऐसे में आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के दिन उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ सकती है. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून की शाम 4 बजे तक सदस्य ग्राम पंचायत के कुल 55587 पदों के सापेक्ष 7235 प्रत्याशियों, प्रधान ग्राम पंचायत के कुल 7499 पदों के सापेक्ष 15917 उम्मीदवारों, सदस्य क्षेत्र पंचायत 2974 पदों के सापेक्ष 7766 प्रत्याशियों और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों के सापेक्ष 1321 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुनावी कार्यक्रम

  • आज यानी 5 जुलाई की शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है
  • जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी
  • 10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है
  • दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे
  • पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा
  • पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा
  • दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा
  • दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा
  • दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 31 जुलाई को होगी

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img