03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाईकोर्ट की रोक के चलते स्थगित हुई पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा

एफएनएन, देहरादून: प्रदेश में फिलहाल युवाओं को पुलिस विभाग में होने वाली आरक्षी पद की भर्ती को लेकर कुछ इंतजार करना होगा. दरअसल हाई कोर्ट की रोक के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी पद पर होने वाली भर्ती की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है. इसके लिए आयोग के सचिव शिवकुमार बरनवाल ने बकायदा आदेश कर दिया है. हालांकि आयोग की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा की प्रस्तावित नई तारीख भी जारी की गई है.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ये परीक्षा 6 जुलाई को करवाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए आयोग ने कार्यक्रम को स्थगित करते हुए लिखित परीक्षा के लिए 27 जुलाई 2025 की नई तारीख प्रस्तावित की है. पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षी पद पर होने वाली इस भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा पूर्व में ही कराई जा चुकी है. शारीरिक परीक्षा को 24 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक प्रदेश के 17 परीक्षण केंद्रों में आयोजित किया गया था.

लेकिन शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा परिणाम के खिलाफ उच्च न्यायालय में चुनौंती दायर होने के बाद हाईकोर्ट ने परिणाम पर रोक लगाई है. इसी को देखते हुए अब आयोग ने भी प्रस्तावित तारीख को स्थगित कर अगली तारीख जारी की है. इस साल पुलिस की आरक्षी पद पर होने वाली इस भर्ती को महत्वपूर्ण माना जा रहा था, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश में पुलिस विभाग के अंतर्गत करीब 2000 रिक्त पदों के लिए यह भर्ती करवाई जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img