एफएनएन, हरदोई: मेडिकल कालेज से नवजात बच्चा चोरी होने की खबर ने खलबली मचा कर रख दी। बुधवार की रात नवजात बच्चा केयर यूनिट में था, उसके पास मौजूद पिता की आंख लग गई, लेकिन आंख खुली तो उसके सामने से उसका नवजात बच्चा गायब था।




एफएनएन, हरदोई: मेडिकल कालेज से नवजात बच्चा चोरी होने की खबर ने खलबली मचा कर रख दी। बुधवार की रात नवजात बच्चा केयर यूनिट में था, उसके पास मौजूद पिता की आंख लग गई, लेकिन आंख खुली तो उसके सामने से उसका नवजात बच्चा गायब था।
पहले तो उसने इधर-उधर ताका-झांका, उसके बाद यूपी-112 और चाइल्ड केयर यूनिट को सूचना दी। इसका पता होते ही सीओ सिटी अंकित मिश्रा और एसएचओ कोतवाली शहर संजय त्यागी अपनी टीम के साथ पहुंचे और हर एक पहलू को छूते हुए पूछताछ कर रहें है।
बताया गया है कि हरियावां थाने के बिल्हरी गांव निवासी शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को मेडिकल कालेज के महिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 18 जून को आपरेशन से बेटे का जन्म हुआ।शिवाकांत का कहना है कि बच्चे को दिक्कत होने पर उसे केयर यूनिट में भर्ती कराया गया।
बुधवार की रात वह उसी के पास था, रात करीब दो बजे उसकी आंख लग गई। कुछ देर बाद आंख खुली तो वहां से उसका बच्चा गायब था। शिवाकांत ने वहां सो रहे स्टाफ को नींद से जगाया और उन्हे सारी बात बताई, उसके बाद खुद भी इधर-उधर देखा, लेकिन कहीं भी उसका बच्चा नहीं दिखा। उसके बाद यूपी-112 और चाइल्ड केयर यूनिट को सूचना दी।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा और एसएचओ कोतवाली शहर संजय त्यागी अपनी टीम के साथ पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन करते हुए वहां के स्टाफ और नाइट ड्यूटी पर तैनात रहे सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की। सीओ सिटी का कहना है कि किसी अज्ञात महिला ने ऐसी हरकत की,उसकी तलाश की जा रही है।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!
© 2026, Front News Network
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.


