03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ईरान ने इजरायल के मध्य तथा उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए, मिसाइल हमले किए जिसमें, 67 लोग घायल

एफएनएन, तेल अवीव: ईरान ने इजरायल के मध्य तथा उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए सोमवार को फिर सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए जिसमें कम से कम 67 लोग घायल हो गए। दोनों देशों के बीच संघर्ष के चौथे दिन तेल अवीव में सुबह तेज धामकों की आवाजें सुनाई दीं जो संभवत: इजरायल की रक्षा प्रणाली द्वारा ईरान के मिसाइल हमलों को नाकाम करने की थी।

मध्य इजरायल के शहर पेटाह टिकवा के अधिकारियों ने बताया कि ईरानी मिसाइलों ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया जिससे दीवारें जलकर खाक हो गईं, खिड़कियों के शीशे टूट गए और कई अपार्टमेंट को भारी नुकसान हुआ। बचाव दल घटनास्थलों पर मौजूद हैं, हालांकि हताहतों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इजरायल की आपातकालीन सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ सेवा ने कहा कि मिसाइल हमलों से प्रभावित चार अलग-अलग स्थानों से बचाए गए 67 घायलों का उपचार किया जा रहा है। इसने कहा कि अधिकांश को हल्की चोटें आई हैं। ईरान के सरकारी टीवी की एक खबर के अनुसार ईरान ने इजरायल पर कम से कम 100 मिसाइलें दागीं जो इस बात की ओर इशारा करता है कि ईरान तनाव कम करने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान को ज्यादा तवज्जों नहीं दे रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img