03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, उन्हें पेट से संबंधित समस्या के चलते अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बता दें कि सोनिया गांधी बीते कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं और समय-समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। सोनिया गांधी को इससे पहले 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भर्ती कराया गया था।

वहां डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने उनका रूटीन चेकअप किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।  पिछले कुछ सालों में सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर कई बार चिंताएं सामने आती रही हैं। साल 2022 में भी उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था। उस दौरान उन्हें सांस लेने में तकलीफ और वायरल फीवर के कारण और फिर कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल लाया गया था।

Hot this week

Dehradun में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का फूंका पुतला

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने...

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Topics

Government Land पर अतिक्रमण के आरोपों में देव होम्स के मालिक को नोटिस

एफएनएन, रुद्रपुर : Government Land रुद्रपुर के ग्राम खानपुर...

Ramnagar में हाई टेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटा झुलसे

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल) : Ramnagar उत्तराखंड के नैनीताल जिले...

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img