03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

15 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, पर्यटन मंत्री हरी झंडी दिखाकर करेंगे जत्थे को रवाना

एफएनएन, लखनऊ : 15 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, पर्यटन मंत्री हरी झंडी दिखाकर करेंगे जत्थे को रवाना उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन में ठहरने वाले तीर्थयात्रियों/अतिथियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। आगंतुकों को शुद्ध सात्विक भोजन परोसने की व्यवस्था भू-तल पर स्थित भोजनालय में होगी।

यात्रियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षित योग गुरुओं के सानिध्य में योग कराया जाएगा। तीर्थयात्रियों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने, शांति प्रदान करने तथा धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भजन संध्या का आयोजन भी होगा।

यूपीएसटीडीसी द्वारा यात्रा भवन परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए आध्यात्मिक और सनातन साहित्य उपलब्ध करायी गई है। ताकि, यात्री स्वेच्छापूर्वक पसंद की पुस्तक पढ़ सकें। परिसर में स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम मेडिकल जांच करेगी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के स्टाफ, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पर्यटन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सेवा भाव से उपलब्ध रहेंगे।

कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन परिसर में तीर्थयात्रियों के उपयोग के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन के साहित्य ब्रोशर किट उपलब्ध रहेंगे। तीर्थ यात्रियों के आगमन पर उनका भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। परिसर में स्थापित ट्रैवल डेस्क के माध्यम से पैकेज टूर, परिवहन व टिकटिंग संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। 11 जून से 25 अगस्त 2025 की अवधि के दौरान यात्रा भवन में यात्रियों एवं स्टाफ की अनुमानित संख्या लगभग 800 होगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img