03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, आगरा: जम्मू कश्मीर के उधमपुर के सीआरपीएफ कैंप से अचानक लापता होने वाले हेड कांस्टेबल अभिषेक शर्मा परिजन को दिल्ली में अवसाद की हालत में मिले। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। परिजन दो जून को उन्हें लेकर शाहगंज स्थित घर आए। अब उनका इलाज चल रहा है।

अभिषेक शर्मा का परिवार मुरली विहार, शाहगंज में रहता है। उनकी मां कमलेश शर्मा ने बताया कि 25 मई को आखिरी बार बात हुई थी। परिजन उन्हें खोजने उधमपुर कैंप भी गए थे। दोस्तों से भी जानकारी नहीं मिल पाई। 30 मई को एक दोस्त का फोन आया। उसने 27 मई को अभिषेक का फोन आने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शाहगंज थाने गए, वहीं पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली।

नंबर मयूर विहार के एक ठेले वाले व्यक्ति का निकला। दूसरे ही दिन परिजन दिल्ली पहुंच गए। ठेले वाले ने बताया कि एक राहगीर ने उनके मोबाइल से बात की थी। वह बेहाल था। इसके बाद परिजन ने दिल्ली पुलिस की मदद से आसपास के सीसीटीवी चेक कराए। कई जगह अभिषेक सड़कों पर घूमते नजर आए। दूसरे दिन मुखर्जी नगर के पास बीमारी की हालत में मिले। परिजनों का कहना है कि वह यह नहीं बता पा रह हैं कि दिल्ली तक कैसे पहुंच गए। वह गहरे अवसाद में है। स्वस्थ होने के बाद ही कुछ जानकारी मिल सकेगी।

26 मई को कैंप से हुआ था लापता
उधमपुर सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन में अभिषेक तैनात थे। 26 मई की सुबह कैंप से जल्दी लौटने की कहकर निकले थे। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसकी आखिरी लोकेशन वहां के स्थानीय बाजार एमएच चाैक पर मिली थी। कैंप के अधिकारियों ने परिजन को फोन कर सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद आसपास तलाश की।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img