गंगा दशहरा: अक्षय पुण्य को लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

एफएनएन, प्रयागराज: गंगा दशहरा पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गंगा और संगम में स्नान पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर दान किया। उसके पश्चात बड़े हनुमान मंदिर, शंकर विमान मण्डपम, नागवासुकी मंदिर में पूजन अर्चन किया। गंगा और संगम स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से पहुंचने लगे थे, भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया था, जगह – जगह वाहनों को पार्किंग में रोका जा रहा था जिससे कि संगम और गंगा किनारे जाम ना लगने पाए।

गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 5 जून गुरुवार को मनाया जा रहा है। गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का अवतरण हुआ था। आमतौर पर गंगा दशहरा का पर्व निर्जला एकादशी से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। गंगा दशहरा पर श्रद्धालु मां गंगा की पूजा करते हैं और गंगा स्नान करते हैं। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करना और दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना गया है।

अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कि गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान कर पूजन, दान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने बताया कि इस साल गंगा दशहरा पर पूरे दिन रवि योग रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति को सफलता व लाभ मिलता है।

बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरी महराज ने शिष्यों सहित गंगा में स्नान कर पूजन किया। इस दौरान उनके साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल शर्मा ने भी स्नान कर पूजन, अर्चन किया। गंगा दशहरा के आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न रूटों में आज से दो दिवसीय बदलाव करते हुए पार्किंग व्यवस्था भी लागू किया है। एसीपी यातायात कुलदीप सिंह ने लोगों से इन रूटों पर अपने वाहनों को ले जाने से बचने की अपील की है। यातायात पुलिस ने बताया कि  गुरुवार को भोर चार बजे से रात आठ बजे तक नो-इंट्री व रूट डायवर्जन लागू कर दी गई है। नो-इंट्री के दौरान शहर में भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक है। बसों की पार्किंग हर्षवर्धन की तरफ से प्लाट संख्या-17 में किया जाएगा। चारपहिया वाहनों को परेड ग्राउंड में लाल सड़क व त्रिवेणी रोड के मध्य में पार्क किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि झूंसी की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग सरदार पटेल संपर्क मार्ग के दोनों तरफ की जाएगी। दोपहिया वाहनों को हेलीपैड पर पार्क किया जाएगा। किला तिराहे से त्रिवेणी मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।लाल सड़क, काली सड़क और औघढ़ बाबा व सरदार पटेल मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मोरी तिराहे से संगम की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दारागंज गंगा मूर्ति से वाहनों का प्रवेश संगम के प्रतिबंधित रहेगा।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img