03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमी के साथ भागी 4 बहुओं की सास, पीड़ित ने CM योगी से लगाई गुहार

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : के ललितपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चार बहुओं की एक सास अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला की इस हरकत से पूरा परिवार परेशान है। बहुओं का कहना है कि एक तो समाज में उन्हें बदनामी झेलनी पड़ रही है, दूसरी ओर उनकी सालों की कमाई भी चली गई। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। वहीं, अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
मामला जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव का है। यहां की रहने वाली भगवती नामक महिला करीब 2 महीने पहले घर से अचानक गायब हो गई। आरोप है कि भगवती गांव के ही 30 वर्षीय युवक कृष्णपाल झा के साथ फरार होकर बहुओं के कीमती जेवरात भी अपने साथ ले गई। जिसके बाद पति हरिराम पाल ने जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने महिला की मर्जी बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। महिला बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें रोकने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

मायके चली गई बहुएं
महिला के पति हरिराम पाल ने कहा कि पत्नी का फरार होना और जेवरात की चोरी दोनों गंभीर अपराध हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद घर का माहौल बिगड़ गया है, बहुएं मायके चली गई हैं और वे खुद अकेले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी दो महीने पहले अचानक घर से चली गई थी। पहले तो सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लेकिन जब कई दिनों तक उसका कोई अता-पता नहीं चला और घर में रखे बहुओं के जेवरात भी गायब मिले, तब जाकर उन्हें सारा मामला समझ आया।

क्या कहती है पुलिस?
थाना प्रभारी का कहना है कि भगवती खुद पुलिस के पास आकर कह चुकी हैं कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती, इसलिए पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img