03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विरोध को न रोक सकी पुलिस, मेयर प्रत्याशी पर बरसाई लाठियां

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी नहीं रोक सकी। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी रहे नंदलाल पर जहां पुलिस ने लाठियां बरसाई, वही पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ और कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा समेत तमाम कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया गया। मुख्यमंत्री के आने से लेकर उनके जाने तक पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही। मुख्यमंत्री के रुद्रपुर आगमन को लेकर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में विरोध का ऐलान पहले ही कर दिया था। बेहड का कहना था कि किसान बहुत परेशान है, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही। ऐसे में मुख्यमंत्री को रुद्रपुर आने का कोई हक नहीं है। विरोध प्रदर्शन को भापते हुए ही मुख्यमंत्री के आने से पहले ही व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा को अंबेडकर पार्क से धरना देते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, जिला अध्यक्ष सोनू शर्मा समेत कई कांग्रेसी अग्रसेन चौक से गिरफ्तार किए गए। इस बीच एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा टीम के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। इस बीच मुख्यमंत्री का कार्य का किला रामपुर रोड से गुजर रहा था तो पूर्व मेयर प्रत्याशी नंदलाल ने काले गुब्बारे उड़ाकर मुख्यमंत्री का विरोध किया। इससे पहले कि पुलिस को समझ पाती मुख्यमंत्री का काफिला गुजर गया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने नंदलाल को कई लाठी मारी। बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ ही एक अन्य कांग्रेसी प्रदीप को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। भाईचारा मंच के केपी गंगवार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वह अवैध कॉलोनियों के खिलाफ धरना दे रहे थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img